फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Councilor accused of sending obscene photos, commotion in police station, investigation begins

Jalaun News: सभासद पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप, कोतवाली में हंगामा, जांच शुरू

Sat, 11 Apr 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Councilor accused of sending obscene photos, commotion in police station, investigation begins
कोंच (उरई)। कस्बे में एक सड़क हादसे से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को तूल पकड़ गया, जब महिला ने सभासद पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद समर्थकों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई। सभासद के खिलाफ आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मोहल्ला गांधीनगर में एक बालक की मोपेड से सभासद की खड़ी कार में टक्कर हो गई थी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस मामले में बालक की मां ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर सभासद की पत्नी पर बेटे की पिटाई और मोपेड की चाबी छीनने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को मामला उस समय नया मोड़ ले गया, जब महिला ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर सभासद पर मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सभासद को पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के कई सभासद और अन्य लोग कोतवाली पहुंच गए और महेंद्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सभासद पर आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed