{"_id":"5eaf0a328ebc3e907c684fa4","slug":"corruption-charges-leveled-against-kotedar-in-meeting-uproar-orai-news-knp558329860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में कोटेदार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में कोटेदार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, हंगामा
विज्ञापन
कदौरा के चकिया गांव में राशन विक्रेता को ग्रामीणों द्वारा घिरे हुए
- फोटो : ORAI
कदौरा। कम राशन देने एवं कटे राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जॉबकार्ड के लिए बुलाई गई बैठक में हंगामा शुरू कर दिया और बैठक में मौजूद कोटेदार को घेर लिया। मामला बढ़ता देख सचिव ने पुलिस बुला ली, तब ग्रामीण शांत हुए। सचिव का कहना है कि आरोपों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
रविवार को कदौरा थाना क्षेत्र के जकसिया गांव में ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने मनरेगा के कार्यों के लिए जॉबकार्ड धारकों की बैठक परिषदीय विद्यालय में बुलाई थी, जिसमें ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह व राशन कोटेदार कुसुमा देवी का पति रामप्रसाद भी पहुंचा। बैठक शुरू होने से पूर्व ही ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत सचिव से की तो राशन विक्रेता का पति ग्रामीणों से उलझ गया, जिस पर नाराज ग्रामीणों ने राशन विक्रेता के पति व पुत्र गजेंद्र का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख सचिव ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।
ग्रामीण रामनरेश ने राशन विक्रेता पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका राशन कार्ड पात्र गृहस्थी का है और उसमें दो यूनिट कट गए है। जिसे सही कराने के एवज में कोटेदार के पति ने उससे 5 हजार रुपये लिए है, लेकिन अभी तक यूनिट नहीं जुड़े। वहीं भूरी, कृपाल, रामकेश, रामलाल, सगुनिया, सुमन देवी ने बताया कि उनके राशन कार्ड भी कट गए है और उनसे भी 500 व एक एक हजार रुपये बनवाने के नाम पर लिए है। आरोप है कि प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है, लेकिन कोटेदार मात्र 4 किलो के हिसाब से राशन देता है।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि जकसिया ग्राम में तीन मजरे भी लगते है। विद्यालय परिसर में इच्छुक जॉबकार्ड धारकों की सूची बनाने के लिए ग्रामीणों को बुलाया था। गांव में 37 अंत्योदय व 230 पात्र गृहस्थी के कार्ड है, जिसमे 28 कार्ड कटे हैं जिसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी है। बैठक के दौरान अचानक ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।