फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corruption allegations found true in investigation, action will be taken

Jalaun News: भ्रष्टाचार के आरोप जांच में मिले सही, होगी कार्रवाई

Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Corruption allegations found true in investigation, action will be taken
कदौरा। नगर पंचायत कदौरा में भ्रष्टाचार समेत कई मामलों की जांच टीम ने कार्यालय पहुंचकर की है। जांच में सभासद की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के एके सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभासद की शिकायत बिंदुओं की गहनता से जांच की। टीम ने एक प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया। शिकायतकर्ता सभासद अंकित कुमार ने चेयरमैन उनके पति पर करीबी रिश्तेदारों को बिना किसी शासनादेश का पालन करते हुए चेक काटना, मनमर्जी से आउट सोर्सिंग कर्मियों की भर्ती करना, लिपिक के नाम भूसा सहित अन्य फर्जी कार्यों की 13 से अधिक चेक काट कर आपस में धनराशि का बंदरबांट करना, कान्हा गोशाला में भूसा खरीद में कर्मियों के नाम चेक, एलइडी लाइट खरीद में घोटाले जैसे गंभीर आरोप के दस्तावेज सौंपे। टीम को जांच में सभासद की ओर से लगाए गए आरोप सत्य मिले। दस्तावेजों में फेरबदल और उपलब्ध न कराने जांच के दौरान सहयोग न करने पर टीम ने फटकार लगाई। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। जिम्मेदार भयभीत नजर आए।

सभासद ने कहा कि ग्रुप बनाकर वित्तीय और शासकीय अनियमितता की है। गोबर घोटाला सहित अन्य जांचें भी जल्द होगी। शिकायत शासन को भेजी गई है। एडीएम संजय कुमार ने कहा कि वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इस दौरान एसडीएम हेमंत पटेल सहित कस्बे के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed