{"_id":"5eaf054f8ebc3e905528dab4","slug":"corona-positive-female-jhansi-refer-daughter-and-husband-quarantine-orai-news-knp5583259155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव महिला झांसी रेफर, बेटी व पति क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव महिला झांसी रेफर, बेटी व पति क्वारंटीन
विज्ञापन
कृष्णा नगर मोहल्ले में जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।
- फोटो : ORAI
कोरोना पॉजिटिव महिला झांसी रेफर
बेटी व पति क्वारंटीन, संक्रमित महिला के करीबियों समेत 24 के सैंपल लिए गए
फोटो-21-कृष्णानगर मुहल्ले में जांच पड़ताल करती स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर की पांचवीं कोरोना संक्रमित महिला को रविवार दोपहर झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जबकि महिला के पति और बेटी को मेडिकल कालेज, उरई में क्वारंटीन किया गया। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि संक्रमित महिला के नाते रिश्तेदार समेत रविवार को कुल 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं रविवार की देर रात कुछ और रिपोर्ट आने की संभावना है।
बता दें कि जनपद में अभी तक पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। ये पांचों ही मामले उरई शहर के हैं। जिसमें सबसे पहले जिला अस्पताल के डाक्टर, फिर उनकी पत्नी व ओटी मैनेजर और फिर चौथा डायलिसिस का मरीज के बाद शनिवार देर रात कृष्णानगर निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव निकली। महिला का मामला सामने आते ही समूचे जनपद में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह ही संक्रमित महिला के मोहल्ले कृष्णानगर को दो तीन मर्तबा सैनिटाइज किया गया और महिला के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों के सैंपल भी लिए गए। इनमें महिला के परिवार के आठ सदस्य भी शामिल है। रविवार दोपहर एंबुलेंस से महिला को झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जबकि उसके पति और बेटी को मेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया। महिला के संक्रमित होने से कृष्णानगर समेत पूरे जनपद में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस प्रशासन ने शहर के रेड जोन इलाके में सख्ती और बढ़ा दी है। एसपी डा. सतीश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती की जाएगी।
-संक्रमित डाक्टर के घर के पास ही है मोहल्ला
शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला कहीं जिला संक्रमित डाक्टर के संपर्क में तो आई। क्योंकि संक्रमित डाक्टर का मोहल्ला विजय नगर भी महिला के मोहल्ले कृष्णानगर से सटा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि डाक्टर और महिला का आपस में संपर्क हुआ हो। संक्रमण कहां से आया, यह अभी भी पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
-सर्वे टीम के हाथ आई थी महिला
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित डाक्टर का मामला सामने आने के बाद उसके मोहल्ले के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही थी। उसी जांच में सर्वे टीम ने उक्त संक्रमित महिला को जुकाम और बुखार से पीड़ित पाया। इसके बाद 30 अप्रैल को महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया और 2 मई को रिपोर्ट पाजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग के पति और बेटी की रिपोर्ट पर लगी हुई है।
-नोएडा से 16 को लौटी थी बेटी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। लॉकडाउन के बाद 16 अप्रैल को वह नोएडा से उरई आई। नोएडा और उरई दोनों ही जगह बेटी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी लेकिन उसमें किसी तरह संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। लिहाजा महिला को संक्रमण कहां से मिला, अभी तक पता नहीं लगा है। करीबियों की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
टूटी-टूटी मिल रही कोरोना चेन
शहर में 26 अप्रैल से कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना शुरू हुआ, लेकिन दो मई तक इन पांच लोगों की रिपोर्ट सामने आईं, जिसमें डाक्टर दंपति, ओटी मैनेजर के अलावा डायलिसिस मरीज व उक्त महिला की चेन आपस में कहीं जुड़ नहीं रही है। इससे भी कोरोना चेन का पता लगाना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। अब सभी को अगली रिपोर्ट का इंतजार है ताकि चेन पकड़ में आ सके।