{"_id":"5e8773658ebc3e78dc77793d","slug":"corona-orai-news-knp553601027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में खुल रहीं गैरजरूरी दुकानें, उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में खुल रहीं गैरजरूरी दुकानें, उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
कोंच। संपूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने दूध, फल, सब्जी और किराना जैसी जरूरत की चीजों की दुकानें खोलने की छूट दी हुई है लेकिन कस्बे में इस छूट का लाभ उठा कर गैर जरूरी चीजों की दुकानें भी खुल रही हैं। वहीं बाजारों में भीड़ देखी जा सकती है। लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने में लगी है। इस दौरान लोग एहतियात के तौर पर मास्क भी नहीं पहने हैं।
एसडीएम अशोक कुमार ने 26 मार्च को सब्जी मंडी पूरी तरह बंद किए जाने व सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक कस्बे के मोहल्लों में हाथ ठेला द्वारा फल एवं सब्जी बेचेे जाने के निर्देश दिए थे
लेकिन उसके बाद भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक फल, सब्जी, किराना, दूध जैसी जरूरी चीजों की दुकाने खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए सामग्री बेचे जाने की छूट मिल गई और इस छूट का लाभ गैर जरूरी वस्तुओं के दुकान भी बखूबी उठा रहे हैं। कंफेक्शनरी, जूते चप्पल, लोहा आदि की दुकानें भी बेरोकटोक खोली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
कोंच। इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन ने गुरुवार की देर शाम एसडीएम अशोक कुमार के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना संक्रमित मरीजों हेतु स्थापित किए तीस शैया के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखीं।
विधायक ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी केन्द्र प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला से ली और निर्देश दिए कि अगर और भी कुछ जरूरी सुविधाओं की जरूरत हो तो उन्हें बताएं ताकि वह जिला प्रशासन से बात कर मुहैया करा सकें। आइसोलेशन में लाए जाने बालों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कोंच। कोराना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा नगर के सभी वार्डों को सेनेटाइज करने की कवायद चल रही है। शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि बादामसिंह कुशवाहा ने अपने वार्ड जवाहर नगर को सेनेटाइज कराया।
सभासद नंदिनी बादामसिंह कुशवाहा ने नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे सेनेटाइजर जेटिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया। वार्ड के सभी मकानों, दुकानों, सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज कराया। ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि कस्बे के सभी वार्डो को सेनेटाइज कराया जा रहा है।