{"_id":"29095c348f42c18fc709e9779f003a4c","slug":"cooked-meal-without-utensils-built-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बर्तन पकाया भोजन, बनाए माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बर्तन पकाया भोजन, बनाए माडल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गांधी इंटर कालेज में चल रहे जनपदीय स्तरीय स्काउट एवं गाइड शिविर
विज्ञापन
के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का
प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्काउट-गाइड ने बिना बर्तन के भोजन तैयार किया
और समूह में बैठकर खाया। शुक्रवार को स्काउट-गाइड शिविर में सुबह
प्रार्थना सभा के बाद गेट, तंबू, टावर, पुल निर्माण व गांठ बांधना आदि
प्
रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। हस्तकला प्रदर्शनी में कागज का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के गमले, कछुआ और मकान के माडल बनाए। हस्तकला देख परीक्षक दंग रह गए। स्काउट एवं गाइड के कार्यों का अवलोकन प्रशिक्षकों ने डीआईओएस राजेंद्र बाबू के निर्देशन में किया। प्रशिक्षकों ने सभी स्काउट एवं गाइड के
बनाए टावर, तंबू एवं गेट के साथ उनकी कला के आधार पर उन्हें नंबर दिए। इस मौके पर डा. रविशंकर अग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, मुकेश बाबू सक्सेना, रमेश चंद्र राठौर, हाकिम सिंह यादव, डा. एन एस सेंगर, मिथलेश त्रिवेदी, पुरुषोत्तम कुशवाहा,
भूपेंद्र सिंह सेंगर, विजय श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, अजीत सक्सेना, रामजी गुर्जर, शैलेष कुमार, डा. अर्चना व्यास, डा. स्वयं प्रभा दुबे, शशि देवी, नौशाद परवीन आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में राजेश कोष्ठा, शिव नरेश त्रिपाठी व हम्मीर सिंह निरंजन एवं गाइड निर्णायक मंडल में डा. ममता स्वर्णकार, अरुणा सक्सेना व बंदना श्रीवास्तव आदि रहीं।