{"_id":"67f2cfe91924aa680305253a","slug":"controversy-and-altercation-over-hoisting-of-saffron-flag-orai-news-c-224-1-ori1001-127767-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भगवा झंडा लगाने में विवाद, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भगवा झंडा लगाने में विवाद, नोकझोंक
Mon, 07 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
जालौन। रामनवमी पर्व को लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं ने नगर में भगवा रंग के झंडे लगवाए। इस दौरान एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके में झंडा लगाने पर विवाद हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर को भगवा रंग के झंडों से सजाया। रात करीब 12 बजे झंडा लगाते हुए कार्यकर्ता मरकज जामा मस्जिद से होकर तकिया मैदान की ओर बढ़े। यहां झंडा लगाने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर स्थित पोल पर झंडा लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें इमामबाड़ा होने का हवाला देते हुए झंडा लगाने से रोका।
इसी बात पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। सीओ शैलेंद्र बाजपेई कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और लोगों के बातचीत की। कुछ ही समय में एसडीएम विनय मौर्य भी पहुंच गए। आखिरकार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया और रात में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। रविवार को डीएम राजेश पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा भी नगर में पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर राजा सिंह सेंगर गधेला, अनिल शिवहरे, अनूप दीक्षित, ईलू मेंबर, अन्नू शर्मा, मौलाना साबिर, अधिवक्ता असलम सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, जाकिर आदि मौजूद रहे।