फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Constable's body found hanging in police station premises

थाना परिसर में लटका मिला सिपाही का शव

Thu, 23 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Constable's body found hanging in police station premises
कदौरा थाने में घटना की जानकारी लेते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना परिसर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में सिपाही का शव लटकते देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. सतीश कुमार और एएसपी डॉ. अवधेश कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। थाना पुलिस के मुताबिक सिपाही बीमार था, लेकिन बीमारी क्या थी, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। दोपहर बाद पहुंचे परिजनों ने थाने के सहकर्मियों पर ही हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को मुश्किल से शांत कराया। एसपी का कहना है कि पहली नजर में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाने में पानी का कंटेनर रखने वाला युवक बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे सिपाही रमेश चंद्र यादव (45) पुत्र छिमादार यादव निवासी थाना कुलपहाड़ जिला महोबा के कमरे में पहुंचा। चादर से छत की खूंटी के सहारे लटकते सिपाही के शव को देखकर युवक के होश उड़ गए। उसने आननफानन में नीचे आकर दरोगा और सिपाहियों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। करीब तीन घंटे के बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कुछ ही देर में एसपी और फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि रमेश 1993 बैच का था। वह बीमार चल रहा था। क्या बीमारी थी, यह नहीं बता सके।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के आसपास रमेश के परिजन भी करीब 150 ग्रामीणों के साथ महोबा से आ गए। तब तक सिपाही का शव फंदे से ही लटका रहा था। शव की स्थिति देख परिजन थाने में तैनात रमेश के सहकर्मियों पर ही उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाने लगे। भीड़ थाना परिसर से लेकर बाहर गेट तक हंगामा करती रही और शव को फंदे से उतरने नहीं दिया। यह देख आसपास के चार पांच थानों की फोर्स भी बुलाकर भीड़ की घेराबंदी कर दी गई। कुछ समय बाद थाने में ही मौजूद एसपी ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया। शाम चार बजे के आसपास शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सिपाही के भाई अर्जुन और पत्नी शैल को सिपाहियों के साथियों ने ढांढस बंधाया। पुलिस काफी देर तक कमरे को खंगालती रही, लेकिन सुसाइड नोट या सुराग नहीं मिला।

मृतक सिपाही रमेश चंद्र यादव की फाइल फोटो

मृतक सिपाही रमेश चंद्र यादव की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed