फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   constable couple died due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से सिपाही दंपति की मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
constable couple died due to vehicle collision
सिपाही प्रवीण व उसकी पत्नी प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कानपुर-झांसी हाईवे स्थित करमेर मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात कार का टायर बदल रहे माती जेल में तैनात सिपाही और उनकी पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। अनुमान है कि टक्कर इतनी जोर की थी कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी और उसमें सवार दंपति के दोनों बच्चे व एक साथी सिपाही भी घायल हो गया। कार सवार कोंच में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पाकर माती जेल के अधिकारी और उरई कोतवाली पुलिस पहुंची। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि घायल बच्चों व सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कानपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

माती जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात आजमगढ़ निवासी सिपाही प्रवीण सिंह (40) अपनी पत्नी प्रीती सिंह (37), बच्चों शिवम (11) व खुशी (13) व एक साथी सिपाही सलीम के साथ कोंच निवासी कानपुर में तैनात सिपाही की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे के आसपास उरई-हाईवे के आगे करमेर मोड़ पर कोंच का रास्ता तलाशते वक्त अचानक उनकी कार का टायर खराब हो गया। इस पर प्रवीण ने कार किनारे खड़ी की और खुद उतरकर टायर बदलने लगे और पत्नी प्रीती पास खड़े होकर मोबाइल से टार्च दिखाने लगीं। बाकी लोग कार में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पहले प्रवीण और प्रीती टक्कर मारी, फिर कार को पीछे से टक्कर मारता हुआ भाग निकला। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों पति पत्नी हाईवे पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े, जबकि कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। जिससे उसमें सवार बच्चों में भी चीख पुकार मच गई। काफी देर बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक प्रवीण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि मेडिकल कालेज लाते ही प्रीती ने भी दम तोड़ दिया। प्रीती का मायका भी आजमगढ़ स्थित लालगंज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने माती जेल में मामले की जानकारी दी फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि शनिवार सुबह तक सिपाही दंपति के कुछ परिजन भी आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके सुपुर्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आसपास के टोल से फुटेज देखकर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed