{"_id":"6882945789363132e10fc203","slug":"connection-cut-for-not-installing-smart-meter-uproar-orai-news-c-224-1-bnd1005-132281-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्मार्ट मीटर न लगवाने पर काटे कनेक्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्मार्ट मीटर न लगवाने पर काटे कनेक्शन, हंगामा
विज्ञापन
कोंच। मालवीय नगर व गोखले नगर में गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों के खिलाफ लोग खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के अधिकारियों ने विरोध करने वाले उपभोक्ताओं में से 20 लोगों के कनेक्शन ही काट दिए। लोगों की नाराजगी न थमती देख अफसरों ने पुलिस बुलाई। इसके बाद चार घंटे बिजली बंद कर पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाए गए।
कस्बे के मालवीय नगर व गोखले नगर में गुरुवार की सुबह बिजली कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो मोहल्लेवालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को बताया। इस पर एसडीओ रवींद्र कुमार व जेई अंकित साहनी लाइनमैनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध करने वाले करीब 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन ही काट दिए। गुस्साए मोहल्ले वाले हंगामा करने लगे तो एसडीओ ने पुलिस को बुला लिया।
कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिसबल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए गए। मोहल्लेवालों का कहना है कि रोजाना ही शिकायतें सुनने को मिल रहीं हैं कि स्मार्ट मीटर तेज गति से भाग रहे है। जिससे लोगों के बिल ज्यादा आ रहे है।
विज्ञापन
फोटो 14-दरवाजे पर बैठी दुर्गा देवी। संवाद
कनेक्शन जुड़वाने के लिए गिड़गिड़ाती रही
दुर्गा देवी (78) दरवाजे पर बैठी-बैठी बिजली कर्मचारियों से लाइट जुड़वाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। उसकी किसी ने नहीं सुनी। वृद्धा का कहना था कि गर्मी के कारण परेशान हैं। ऊपर से बिजली कर्मचारियों ने उसकी लाइन काट दी। वह बीमार हैं। गर्मी से बुरा हाल हो रहा हैं। चार-पांच घंटे बाद उसके यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही सप्लाई चालू हो सकी।