{"_id":"6037eb2a8ebc3e76a43ddab1","slug":"congressmen-protest-rally-taken-out-orai-news-knp6141497156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का प्रदर्शन, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का प्रदर्शन, रैली निकाली
विज्ञापन
उरई। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर रैली निकाली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी व पूर्व पीसीसी सदस्य राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह चौराहे से कलक्ट्रेट तक साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
मोदी सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए पेट्रोलियम पदार्थ और गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
चौधरी श्यामसुंदर ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता कराह रही है। पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम कर दिया जाए तो आम आदमी को राहत मिल सकती है लेकिन मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राजीव मिश्रा, विवेक यादव, अरविंद सेंगर, डॉ नत्थू सिंह सेंगर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 806 रुपये हो गए हैं। इससे घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। इस दौरान शैलेंद्र व्यास, सुरेश दीक्षित, शमी गोलू, अभिषेक पाठक, शेरसिंह दोहरे ने ई चालान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस दौरान शिवकांत दौदेरिया, मुख्तार, देवेंद्र चौधरी, संतोष शुक्ला, दिलीप, लालू शेख आदि मौजूद रहे।