{"_id":"6ab2d8f493bd50850c0d87bf","slug":"congress-gears-up-for-assembly-elections-orai-news-c-224-1-ori1005-150089-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
विज्ञापन
उरई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन, रामनगर में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद्र सिंह सेंगर ने की और संचालन शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने किया। बैठक में नवनियुक्त एआईसीसी सचिव एवं जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ का पहली बार जनपद आगमन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। आने वाले महीनों में प्रत्येक बूथ पर जाकर संगठन की समीक्षा की जाएगी।
कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन का निर्माण कर चुनाव की तैयारी की जा रही है। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। कांग्रेस सभी सीटों पर संगठन को मजबूत कर चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अरविंद्र सेंगर ने कहा कि जनपद का हर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन के साथ खड़ा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के बीच मजबूती से जाएगी। जिला कंट्रोल इंचार्ज सुभांशु सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शांडिल्य, चौधरी श्याम सुंदर, अनुज मिश्रा और राजीव नारायण मिश्रा ने भी विचार रखे।
इस दौरान सुरेंद्र सरसेला, अखिलेश चौधरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, मंजू लता, डॉ. रेहान सिद्दीकी, फूल सिंह राठौर, ज्योति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।