फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Confusion over elections in Pichaura of Rampura

रामपुरा के पिचौरा में चुनाव पर असमंजस

Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Confusion over elections in Pichaura of Rampura
रामपुरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिचौरा के प्रत्याशी के कोरोना संक्रमण के दौरान हुई मौत के बाद गांव के चुनाव के लेकर असमंजस बना हुआ है। जहां अन्य प्रत्याशी परेशान हैं तो वहीं संबंधित अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों के लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुरा ब्लाक के ग्राम पिचौरा में पंचायत चुनाव के लेकर एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें एक प्रत्याशी लल्लू की कोरोना से संक्रमित होने के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। हालांकि प्रत्याशी के समर्थकों ने नामवापसी के दिन प्रत्याशी की और से बीमारी का हवाला देते हुए नाम वापसी के लिए आवेदन किया था। इसे अस्वीकार कर दिया गया था। अब ऐसी स्थिति में गांव के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों व ग्रामीणों ने असमंजस बना हुआ है कि मतदान होगा या फिर चुनाव निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में आरओ योगेश कामेश्वर ने बताया कि ग्राम पंचायत की स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। सूचना आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी। बताया कि खंड विकास अधिकारी व एडीओ से कहा है कि वह प्रत्याशी का मृत्यु का प्रमाणपत्र मंगाए, ताकि उसकी सूचना चुनाव आयोग भेजकर चुनाव निरस्त कराया जा सके। फिलहाल अधिकारियों के संज्ञान में मामला हैं। आदेश मिलने के बाद चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा। इसके बाद ही ग्राम पंचायत के प्रधानी का चुनाव निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed