{"_id":"6037ea638ebc3ee96b27372f","slug":"conch-chc-accused-of-innocent-death-after-being-vaccinated-orai-news-knp614149015","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंंच सीएचसी में टीका लगने के बाद मासूम की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंंच सीएचसी में टीका लगने के बाद मासूम की मौत का आरोप
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। सीएचसी में छह माह के बच्चे की टीका लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कहना है कि बुधवार को खांसी का नियमित टीका लगवाने के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की मौत टीके के कारण नहीं हुई है।
प्रताप नगर निवासी जीतू अहिरवार ने अपने छह माह के बच्चे शिवा को बुधवार को मोहल्ले में लगाए गए कैंप में डिप्थीरिया, खांसी के टीके लगवाए थे। परिजनों के मुताबिक घर पर बच्चे को हल्का बुखार आया तो उन्होंने एएनएम पूनम को फोन किया। पूनम ने टीके के दौरान दी गई टेेबलेेट का सातवां हिस्सा बच्चे को खिलाने की सलाह दी। देर रात शिवा की तबियत और बिगड़ गई। इस पर उसे गुरुवार की सुबह लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों नेे उसेे मृत घोषित कर दिया। शिवा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरके शुक्ला का कहना है कि टीके से उसकी मौत नहीं हुई है, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस बाबत एसडीएम अशोक कुमार नेे कहाए मामला उनके संज्ञान में हैै। अगर कोई इस संबंध में शिकायत करता है तो जांच करा कर कार्रवाई कराई जाएगी। परिजनों ने फिलहाल शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।