फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   communal strife because 2017 elections-kalbe jawad

फसाद की जड़ 2017 के चुनाव-कल्बे जव्वाद

Tue, 27 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Tue, 27 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
communal strife because 2017 elections-kalbe jawad

अंतरराष्ट्रीय शिया धर्मगुरु व पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल सियासत की देन हैं। सियासतदार विधानसभा 2017 के मद्देनजर फसाद कराकर हिंदू-मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब को तहस नहस करने पर तुले हैं। इसे लेकर आम आदमी को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


मुहर्रम की बारह तारीख को अलम के जुलूस की मजलिस को खिताब फरमाने आए मौलाना कल्बे जव्वाद ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि आज हिंदू और मुसलमान दोनों इस बात को समझ चुके हैं कि उनमें कोई फर्क नहीं है। वे पहले भी अमन चैन के साथ रहते आए।
विज्ञापन


तीज त्योहारों समेत शादी ब्याह तक में न्योता और पारंपरिक लेन देन की तहजीब रही। सियासत और सियासतदारों ने वोट के लिए हमें बांट दिया। उत्तर प्रदेश में कन्नौज और कानपुर में हुए दंगे भी इसी कड़ी का एक हिस्सा हैं। कहा कि यह सब सियासतदारों की कारस्तानी है जिन्हें 2017 का विधानसभा चुनाव दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम और हिंदू दोनों कौमों से गुजारिश की वे समझदारी से काम लें और किसी के बहकावे में न आते हुए अमन चैन बनाए रखें। कहा कि आम आदमी को रोजी रोटी से मतलब है, दंगे फसाद से नहीं। सभी मिलकर अमन चैन के साथ रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed