फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Commotion of workers to go home

घर जाने के लिए मजदूरों का हंगामा

Sun, 03 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Commotion of workers to go home
जालौन में क्वारंटीन हुए लोगों को समझाते सीओ व कोतवाल - फोटो : ORAI
जालौन/उरई। महाराष्ट्र से आए लोगों को कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। सेंटर में क्वारंटीन लोगों ने घर जाने के नाम पर हंगामा कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात महाराष्ट्र से 169 लोग नगर में आए थे। इन सभी को कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। वहीं उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की जा रही थी। सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, फतेहपुर, बस्ती, जौनपुर के इन लोगों ने शनिवार शाम हंगामा करना शुरू कर दिया। यह लोग उन्हें घर जाने देने की मांग कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने क्वारंटीन सेंटर से भागने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में हो रहे हंगामे की सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मौके पर जाकर लोगों की समस्या सुनी। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। इसके बाद क्वारंटीन सेंटर में हंगामा करने वाले सभी 169 लोगों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया। उधर महारानी गार्डन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भी बाहर के मजदूरों ने हंगामा काटा। देर रात पहुंचे एसडीेएम व पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed