फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Committee formed to remove black spot of Ikalaspura intersection

Jalaun News: इकलासपुरा चौराहे का ब्लैक स्पॉट हटाने के लिए बनी समिति

Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to remove black spot of Ikalaspura intersection
उरई। इकलासपुरा यानी स्टेडियम चौराहे के ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए डीएम ने समिति गठित की है। साथ ही एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में 27 नवंबर को इन चौराहों पर जरा संभलकर...चूके तो हो सकता है बड़ा हादसा... शीर्षक से खतरनाक चौराहों से अलर्ट करते हुए समाचार प्रकाशित हुआ था। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया है। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें सख्त तरीके से इकलासपुरा के साथ ही अन्य चौराहों और मार्गों पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग को दुर्घटनाओं की सूचना सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी प्रपत्र पर भरकर व चिकित्सा विभाग को भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एसओपी में मेडिकल एक्शन प्लान बनाकर पुलिस, परिवहन विभाग, एनएचएआई और सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति को देने को कहा। बिजली विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई। वाहन चालकों के चालान, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई और डीआईओएस से जागरूकता अभियान को लेकर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई को कहा। राष्ट्रीय मार्ग पर चल रहे नवीनीकरण कार्य को 10 दिसंबर तक पूरा करने को कहा। परिवहन निगम के अधिकारियों से सवारियों को बस स्टैंड के अंदर से ही बैठाने को कहा। पीडल्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन सुनील कुमार, अमित सक्सेना, केसरी प्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, टीआई संजय कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed