फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cold

कोहरे के साथ चली शीत लहर और बढ़ गई सर्दी

Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
cold
कालपी स्टैंड के पास दिन के वक्त अलाव तापते लोग, पास खड़े मवेशी। - फोटो : ORAI
उरई। साल के आखिरी दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। गुरुवार सुबह से कोहरे की चादर के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में भी दुबके रहे। बाजारों में भी चहल-पहल दोपहर 12 बजे के आसपास दिखाई दी। धूप में तेजी न होने से दिन के वक्त भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। इस कारण सड़कें, प्रमुख बाजारें और चौराहों पर सन्नाटा छाने लगा। नगर पालिका के अलाव के आसपास आग तापने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बता दें कि माह के शुरुआत में इस बार सर्दी कम होने से खासतौर पर किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। तेज धूप के कारण गेहूं, चना और मटर की फसलों पर कीड़े तक लगने लगे थे। माह के आखिरी सप्ताह में अचानक पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मौसम ने करवट ली और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा। गुरुवार को भी ऐसी स्थिति रही। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही लोगों का सर्दी का बुरा हाल रहा। सुबह एक वक्त ऐसा लग रहा था कि धूप के दर्शन ही नहीं होंगे, बाद करीब 12 के आसपास धूप निकलने से लोगों को राहत का एहसास हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गो के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नगर पालिका ईओ संजय कुमार ने बताया कि ठंड से राहत पहुंचाने के लिए अलावा का इंतजाम किया गया है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी डकोर ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में कंबल वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाई। प्रगतिशील किसान अशोक सिंह, राम सुमेर, दिवाकर आदि के मुताबिक ठंड और कोहरे से पैदावार के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed