{"_id":"615354048ebc3e471505588a","slug":"cms-animal-doctor-dog-vaccinated-orai-news-knp655050968","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैबीज से बचाव के लिए टीकाकरण कराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैबीज से बचाव के लिए टीकाकरण कराना जरूरी
विज्ञापन
-रेबीज डे पर जागरूक करते चिकित्सक
- फोटो : ORAI
उरई/कोंच। जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में मंगलवार को विश्व रैबीज डे मनाया गया। इस दौरान लोगों को जानवरों के काटने, खरोचने से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर उनसे टीकाकरण कराने को कहा गया। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने कहा कि रैबीज एक जानलेवा बीमारी है। जो पालतू जानवरों कुत्ते, बिल्ली या जंगली सियार के काटने से फैलती है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण कराना जरूरी है। जानवरों के काटे जाने पर घाव को 15 मिनट के अंदर धुल लेना चाहिए।
कोंच संवाद के अनुसार, सीएचसी में मंगलवार को रोगियों को रैबीज रोग से बचाव के तरीके व उपचार को लेकर चिकित्सकों ने जागरूक किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके शुक्ला ने कहा कि जरा सी भी असावधानी रैबीज बीमारी को जानलेवा बना सकती है। बंदर, कुत्ते, घोड़े, बिल्ली आदि जानवरों के काटने से रैबीज हो सकता है। इसलिए यदि किसी को उक्त जानवर काट लेते हैं तो तुरंत ही अस्पताल में आकर उपचार कराना चाहिए। यदि उस समय किन्हीं कारणों से अस्पताल नहीं आ सकते तो जख्म को साफ हाथों द्वारा पानी से साफ करें और फिर पट्टी बांधकर अस्पताल आएं। इससे जख्म पर कोई कीटाणु अथवा गंदगी नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि रैबीज का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों पर निशुल्क किया जाता है। इस दौरान डॉ राजीव शर्मा, अनिल प्रजापति, ब्रजेंद्र निरंजन, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
-------------
विश्व हृदय दिवस आज
उरई। हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को विश्व ह्दय दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त सचिव विशाल चौहान ने इस दिवस को मनाने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते पत्र भेजा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि गैर संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। ऐसे में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर विश्व हृदय दिवस का आयोजन ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों और इनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरुकताके लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस दौरान सेंटरों पर एक दिवसीय हृदय शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग और प्राणायाम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें उनके ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर, और हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। एसीएमओ गैर संचारी रोग डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के लिए आयोजन से पहले स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि का महत्व बताते हुए नुक्कड़-नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये जागरुकता सामग्री साझा करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। (संवाद)