{"_id":"5f77738d8ebc3e9b935923fd","slug":"cm-serious-on-kalpi-tourism-issue-development-will-happen-soon-narendra-singh-orai-news-knp586162688","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी पर्यटन के मुद्दे पर सीएम गंभीर, जल्द होगा विकास: नरेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी पर्यटन के मुद्दे पर सीएम गंभीर, जल्द होगा विकास: नरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
कालपी। झांसी मंडल की समीक्षा बैठक में कालपी विधानसभा क्षेत्र के कई मुद्दों को विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने सीएम योगी आदित्य नाथ के सामने रखा। बात सड़क से लेकर स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सिंचाई समेत विभिन्न मुद्दों पर की गई।
विधायक ने बताया कि सीएम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं के साथ ही सीएम कालपी के पर्यटन के मुद्दे पर गंभीर है। इससे उम्मीद जताई जा सकती है कि जल्द ही यह क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
बता दें कि बुधवार की देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से झांसी मंडल की समीक्षा बैठक शाम लगभग छह बजे कलेक्ट्रेट में शुरू हुई, जो करीब ढाई घंटे चली। बैठक में शामिल कालपी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि उन्होंने सीएम के सामने महेबा ब्लॉक के दमरास में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, विधानसभा क्षेत्र में जर्जर तार व खंभों को बदलने, किसानों के नलकूप स्वीकृत है उनको ट्रांसफार्मर व खंभे उपलब्ध कराने, ओडीओपी में चयनित कालपी के हाथ कागज उद्यमियों के लिए कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट, जोल्हूपुर से मदारीपुर अधूरी पड़ी सड़क चौड़ीकरण, बरही बंबा से चंदरसी तक 24 किमी लंबी सड़क, कालपी से मदरालालपुर तक सूर्य मंदिर मार्ग, यमुना किनारे मदरालालपुर पम्प कैनाल, उरई से चुर्खी बाबई होते हुए पाल सरेनी तक 35 किमी. लंबी सड़क चौड़ीकरण, कालपी बाजार का डेढ़ किमी. लंबा सीसी मार्ग, वन क्षेत्र होने की वजह से अनुमति न मिलने से लंबित पड़ी सड़क परियोजना को बनाने की मांग, कदौरा से बड़ागांव तक सीसी मार्ग, हरचंदपुर शहीद स्मारक तक पक्की सड़क की मांगें की गई।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि सीएम ने सभी मांगों को सुना व उनके जल्द निस्तारण के निर्देश अफसरों दिए। उन्होंने बताया कि एक बार फिर उन्होंने सीएम से कालपी क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग दोहराई, तो सीएम इस मुद्दे पर गंभीर दिखे। उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन की एक एक कर जानकारी ली और सभी क्षेत्रों व पुरातात्विक स्थलों का डिटेल फोटो व वीडियो भेजने को कहा है। विधायक ने बताया कि वह जल्द ही कालपी के पर्यटन का पूरा विवरण लखनऊ जाकर सीएम को सौंपेगे।