फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CM 's effigy burnt protesting

नारेबाजी कर फूंका सीएम का पुतला

Mon, 19 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 19 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
CM 's effigy burnt protesting
सीएम का पुतला फूंकते निषाद समाज के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी की और केंद्र व प्रदेश सरकार पर गुस्सा जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलक्ट्रेट गेट के सामने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश जताया। इतना ही नहीं आरोप लगाया प्रदेश सरकार ने निषाद समाज के साथ पीठ में छुरा घोंपने का काम
विज्ञापन


किया। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता व समर्थक कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की अखिलेश सरकार में निर्बल समाज का शोषण हो रहा है। हालात यह हैं कि कोई अपनी बात कहने के लिए आगे आता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। 15 सितंबर को गोरखपुर में एक कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने सफल नहीं होने दिया। सपा, भाजपा निषाद
विज्ञापन


समुदाय के संगठित होने से घबराई हुई है। कार्यक्रम को असफल कराने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए सीएम का पुतला फूंका।  इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके पहले राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट मुहम्मद मोइन उल इस्लाम को सौंपा। डीएम दफ्तर के सामने नारेबाजी की। कहा गया कि खनन मंत्री का निष्कासन और फिर बहाली ने प्रदेश सरकार की मंशा को स्पष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की छवि पर भ्रष्टाचार की मोहर लग गई है। गायत्री प्रसाद प्रजापति पर तीन हजार करोड़ के अवैध खनन का आरोप है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। भारतीय जेलों में बंद आतंकवादियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द सजा कराने की बात भी कही गई इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तुलाराम निषाद, देवदत्त, लल्लन, महेंद्र, शशि देवी, शिशुपाल सिंह, गोकुल बिहारी, चंद्रपाल, हरीराम, सोनू, रामजी, रामसेवक, रामजानकी, अमर वती, रश्मि निषाद, लक्ष्मी, प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed