फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleaning staff picketing in jalaun

सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया

Wed, 08 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Wed, 08 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff picketing in jalaun
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इसमें सफाई कर्मचारियों ने सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा गया कि सरकार कर्मचारियों की मांगो लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। कर्मचारियों से कहा गया कि वह एकजुट रहे और अपने हकों के लिए हर संघर्ष को तैयार रहे।

विज्ञापन


धरने में सफाई कर्मचारियों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया।  जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार के पास आठ सूत्री मांग पत्र लंबित चल रहा है। सरकार सफाई कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं है। यही वजह है कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति 1900 पे-ग्रेड दिया जाए। इसके अलावा पेरोल व्यवस्था को समाप्त किया जाए। संगठन के संरक्षक रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की वाजिब मांगो को सरकार तत्काल पूरा करे।
विज्ञापन


   कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा और कहा कि उनकी मांगो को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा की स्थिति में सफाई कर्मी बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। इस मौके पर आशीष झा, रामजी कनौजिया, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, केशव सिंह, मुन्नीलाल, दिनेश कुमार, वीर सिंह पाल, हरीशंकर, गनपत सिंह, रामनरेश, दिनेश कुमार,  मनीष कांत, राजकुमार, धीरेंद्र, संजय कुमार, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed