फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleaning and repairing the lighting will

शहर में साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था होगी दुरुस्त

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cleaning and repairing the lighting will
बोर्ड बैठक में मौजूद पालिका सभासद। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका उरई की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन गिरजा चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठके दौरान वार्ड मेंबरों ने कई प्रस्ताव रखे जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने शहर की साफ सफाई, विद्युत पोल, प्रमुख स्थानाें पर स्ट्रीट लाइटें लगाने आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।    रविवार को
विज्ञापन


आयोजित पालिका बोर्ड बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने अक्तूबर माह के आय व्यय का ब्योरा रखा। बैठक में सभासदों से कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। सभासद हरि किशोर गुप्त ने स्टेशन रोड पर हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की। कई सभासदों ने जवाहर गंज में ऊपरी हिस्से में बनवाई गयी दुकानों को किराए पर उठाने का प्रस्ताव रखा। इस
विज्ञापन


पर सहमति बन गयी। सभासद पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा नजूल भूमि पर दुकानें बनवाने व रामकुंड की सफाई की भी
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने मांग की। इस दौरान जन्म मृत्यु के अक्तूबर माह के आंकड़े का आवलोकन भी किया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सभी सदस्यों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इस दौरान सभासद शकुंतला देवी, गीता गैरा, गिरीश चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र, गीतेंद्र, अवध सोनी, लक्ष्मण दास बवानी, हरिकिशोर, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed