{"_id":"6a32e18510f5af178d0521c8","slug":"class-9-student-harassed-by-a-molester-takes-her-own-life-by-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-145607-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शोहदे से परेशान नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शोहदे से परेशान नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। शोहदे से परेशान नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह घर के चक्कर लगाता था। विरोध करने पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौवीं की छात्रा (16) का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पिता ने बताया कि उसकी बेटी कानपुर में अपनी मां के साथ रहकर नौवीं की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले ही वह गांव आई थी और यहीं रहकर कोचिंग कर रही थी। बताया कि गांव की ही युवक घर के आसपास चक्कर लगाते हुए परेशान कर रहा था। उससे फोन नंबर मांग रहा था। दो दिन पहले युवक ने पुत्री पर शादी करने का दबाव बनाया। इसका उसने विरोध कर दिया था। जब पुत्री ने इस बात की जानकारी उन्हें दी तो वह युवक के घर गए और उसकी शिकायत की थी। इस पर युवक कहने लगा था कि वह शादी अवश्य करेगा। इससे उनकी पुत्री का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उनकी पुत्री ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह पांच बजे सोकर जागा तो पुत्री फंदे पर लटकी मिली। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पिता का कहना है कि वह युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देंगे। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि फिलहाल युवक के परेशान करने की बात परिजनों ने नहीं बताई है, और न ही कोई तहरीर दी गई है। अगर तहरीर आती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिता को बताई थी किशोरी ने पूरी बात
पिता ने बताया कि उसकी बेटी गर्मियों की छुट्टी होने के चलते घर आई थी। यहीं पर कोचिंग करने लगी थी। तभी गांव का ही युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। घर से निकलने पर वह मोबाइल नंबर मांगता था। इस पर जब बेटी ने पूरी बात रोकर बताई तो वह युवक के पास पहुंचा तो आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा शादी करवा देने की बात कहने लगा। आरोप है कि जब उसकी बेटी को पता चला कि आरोपी ऐसा कह रहा था, तभी उसने यह कदम उठा लिया।