फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   civic

टंकी की मोटर फुंकी, ट्रैक्टर, रिक्शा से पानी ढो रहे ग्रामीण

Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
civic
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के हांसा गांव में बुधवार सुबह टंकी की मोटर में आग लग गई। जिससे मोटर फूंक गई। ऐसे में गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। गांव में पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को ट्रैक्टर रिक्शा से पानी की ढुलाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव की आबादी तीन हजार से अधिक है। इतनी आबादी की प्यास बुझाने के लिए गांव में एक पानी की टंकी बनी हुई है। इससे पूरे गांव में पानी की आपूर्ति दी जाती है। बुधवार को टंकी के नलकूप की मोटर में आग लग गई। जिससे मोटर फुंक गई। मोटर खराब होते ही गांव की जलापूर्ति ठप हो गई और गांव में पीने के पानी का संकट गहराने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी से गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

आरोप है कि मोटर खराब होते ही जिम्मेदारों को जानकारी दी गई थी लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। वहीं गांव में लगे डेढ़ दर्जन हैंडपंप भी कई दिनों से खराब पड़े है। ग्रामीण चंचल सिंह, पप्पू, सागर, नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, उजागर सिंह, मंगल सिंह व रामसिंह आदि बताया कि गांव में कई बार अधिकारियों से हैंडपंप सही करवाने की शिकायत की लेकिन किसी ने सुध नही ली। मोटर फुंक जाने से लोगों को पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पानी भरने के लिए दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर गांव में पानी का टैंकर मंगवा कर प्यास बुझा रहे हैं। गांव के मनोज स्वामीदीन, ममता ने बताया कि निजी नलकूपों से पानी भरने के लिए भी रुपये देने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि खराब हैंडपंपों को सही करवाने के लिए शिकायत की थी लेकिन अधिकारियों ने ब्लॉक में बैठ कर फर्जी रिपोर्ट लगा दी। गांव में अब तक किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया। इस संबंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। बीडीओ कदौरा से जानकारी कर के तत्काल पानी की समस्या का निदान करवाया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed