{"_id":"582f3abd4f1c1b61369013e0","slug":"circular-excuse-not-to-come-anywhere-so-far-rs-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सर्कुलर न आने का बहाना, तो कहीं बंटे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सर्कुलर न आने का बहाना, तो कहीं बंटे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी का कार्ड दिखाता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में शुक्रवार की सुबह संवाददाता ने जायजा लिया तो बैंकों की कारगुजारी और इससे लोगों को हो रही परेशानी की कोई न कोई कहानी जरूर सामने आई। इलाहाबाद बैंक के बाहर ग्राम उरगांव के ओमशंकर त्रिपाठी मिले जो खासे परेशान दिखे। उनके बहन की शादी है और इसके लिए उन्हेें पैसों की खासी जरूरत भी है। अखबार में आरबीआई द्वारा शादी वाले घरों
के लिए 2.5 लाख की छूट दिए जाने के प्रावधान की बात पढ़कर वे बैंक से पैसे निकालने आए थे। यहां प्रबंधक ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। बाद में उपजिलाधिकारी ने जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि ये बात केवल टीवी व अखबारों में ही है। उनके पास कोई सर्कुलर नहीं आया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी ओमशंकर
त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी एसपी यादव को बताया कि उसकी बहन की शादी है। इसके लिए रुपयों की जरूरत है। वह सुबह अपनी बहन की शादी का कार्ड लेकर बस स्टैंड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में ढाई लाख रुपये निकालने गए थे लेकिन शाखा प्रबंधक एसपी शाक्य ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उपजिलाधिकारी ने तुरंत उनसे फोन
विज्ञापन
पर बात की। इस पर बैंक मैनेजर ने इस संबंध में अब तक कोई सर्कुलर नहीं आने की बात कही। इसकी पड़ताल के लिए संवाददाता ने सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ओझा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके पास शादी के लिए ढाई लाख रुपये निकालने की छूट दिए जाने का सर्कुलर आ चुका है और वह ऐसे लोगों को धन की निकासी भी कर रहे हैं। ऐसे
में कुछ बैंक मैनेजरों की मनमानी अपने आप सबके सामने आती दिखाई दी। उरई के रमेश कुमार अपनी बेटी की शादी के लिए एक्सिस बैंक गए जहां उन्हें ढाई लाख रुपये निकालने से रोक दिया गया। इसके बाद वे लीड बैंक मैनेजर एस पाल के पास गए और उनसे लिखवाकर दोबारा बैंक पहुंचे। इसके बाद भी बैंक अधिकारियों ने कैश न होने की बात कहकर टरका दिया।
रुपये बदलने पर लगाई अमिट स्याही
जालौन के कुछ बैंकों में लोगों को पैसे निकालने व बदलने पर अमिट स्याही लगाई गई। खासकर एक्सिस बैंक में इस स्याही का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा रुपये बदलवाने के लिए हो रही दिक्कतों को कम कर करने के लिए रुपये बदलवाने जाने वाले ग्राहकों की अंगुली पर अमिट स्याही लगाए जाने की घोषणा की गई थी। इस पर शुक्रवार को एक्सिस बैंक में रुपये बदलने के लिए जाने वाले ग्राहकों को अमिट स्याही लगाई गई।