{"_id":"659c428884e8239b48009004","slug":"churkhi-team-defeated-naseerpur-by-36-runs-orai-news-c-224-1-ori1001-9396-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चुर्खी टीम ने नसीरपुर को 36 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चुर्खी टीम ने नसीरपुर को 36 रनों से हराया
विज्ञापन
आटा। डकोर ब्लाक के अटरिया में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चुर्खी टीम ने नसीरपुर की टीम को 36 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद नसीरपुर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सोमवार को अटरिया के बजरंग क्रिकेट क्लब मैदान में चुर्खी और नसीरपुर टीमों के बीच 12 ओवर का लीग मैच हुआ। नसीरपुर के कप्तान शैलेश चौहान ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान पर उतरी चुर्खी की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 99 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन अनुज के बल्ले से निकले। उन्होंने 14 गेंदों पर 26 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नसीरपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में विकेट गिर गया। लगातार अंतराल में विकेट गिरने से नसीरपुर की पूरी टीम 9.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। चुर्खी टीम से अनुज को मैन ऑफ द मैच मिला। उन्होंने 26 रन और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैच में अंपायर जॉनी पॉल और छोटू ने की। कमेंट्री देवेंद्र और आशीष राना ने की। इस दौरान अखिल राना, सोनू चौधरी, शंकर सिंह भी शामिल रहे।