फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Christmas Day celebrated in Park School

पार्क स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

Sun, 26 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Christmas Day celebrated in Park School
छात्रा अदिति को सम्मानित करती शिक्षिका। - फोटो : ORAI
उरई। आफीसर्स कालोनी के पार्क स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। इस दौरान डीआईओएस भगवत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह, रोवर रेजर प्रभारी नीरज त्रिवेदी, अनिरूद्ध निरंजन की मौजूदगी में पार्क स्कूल शुरू किया गया। इस स्कूल में बच्चों की खेल खेल में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि पार्क स्कूल में बच्चों को सामान्य ज्ञान व खेल-खेल में सीखने का नया नवाचार शुरू किया। यह पार्क स्कूल प्रत्येक रविवार को आफीसर्स कालोनी के उदिशा पार्क में लगाया जाएगा। आज पार्क स्कूल का उद्घाटन किया गया। इस पार्क स्कूल बच्ची से सामान्य ज्ञान एवं उनकी अभिरुचि की गतिविधियां कराई जाएगी तथा प्रत्येक रविवार को किसी न किसी ऑफीसर को बुलाकर बच्चों के सामने रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत कराया जाएगा। आज इस पार्क स्कूल में लगभग 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह जनपद का एक अभिनव प्रयास है, जो आगे चलकर बच्चों में निखार लाएगा। इस पार्क स्कूल योजना का नोडल अधिकारी दिग्विजय सिंह को बनया गया है।
विज्ञापन

उधर, पाठक सैनिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। इसमें प्रवीण तिवारी, शत्रुघ्न पटेल, अवन गुप्ता, आरती, सोनिया, काव्या, आदि ने बच्चे के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए। इसमें सानवी शर्मा ने पहला, अनिका कौशल ने दूसरा और अदिति दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed