{"_id":"57e80d7a4f1c1bf50a573e06","slug":"children-drink-two-drops-of-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते एसीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पल्स पोलियो बूथ दिवस के अवसर पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित बूथ केंद्रों पर शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाने का सिलसिला जारी रहा। अफसरों के अनुसार जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें डोर-टू-डोर जाकर टीमें दवा पिलाएंगी। शहर में बूथ दिवस के अवसर पर अपर
जिलाधिकारी आरके सिंह ने जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर नवजात शिशुओं को दो बूंद ओरल पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो की बीमारी खत्म करने के लिए शासन गंभीर है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला गणेशगंज में बने पोलियो बूथ का उद्घाटन
भी एडीएम ने किया। वहीं, स्टेशन रोड पर न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में भी पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके बाद जेल प्रतीक्षालय मेें अंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुनीता बनौधा, सत्यप्रकाश, जीप्रसाद, एसके पाल, रामशरण जाटव के अलावा आशराम आदि मौजूद रहे। अफसरों ने कहा कि दो बच्चे
विज्ञापन
छूट गए हैं, उन्हें 26 से 30 सितंबर तक घर घर जाकर कर्मचारी दवा पिलाएंगे। वहीं, कालपी प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सा अधीक्षक मुलायम सिंह राजपूत चिकित्साधिकारी विशाल सचान की देखरेख में कालपी नगर के 33 बूथों में 6132 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।