फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chhapra Mail collided with the bull, stood for a quarter of an hour

सांड़ से टकराई छपरा मेल, सवा घंटे खड़ी रही

Wed, 05 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chhapra Mail collided with the bull, stood for a quarter of an hour
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर भुआ-उरई सेक्शन में अजनारी रोड क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर ग्वालियर बरौनी छपरा मेल ट्रैक पर खड़े दो मवेशियों से टकरा गई। इससे ट्रेन करीब सवा घंटे वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन

चालक ने सहयोगी चालक की मदद से कोच में फंसे मवेशियों के अवशेष निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकाल पाए। इस पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैनों की मदद से अवशेषों को निकलवाया।
विज्ञापन

इससे ट्रेन 3:35 बजे से 4:50 बजे तक लगभग एक घंटा 15 मिनट तक क्रॉसिंग पर ही खड़ी रही।
क्रॉसिंग बंद होने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ राहगीरों एवं वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगता देख वाहन सवार शॉर्ट कट खोजते नजर आए।
हादसे में एसी कोच के नीचे लगे एसी का संचालन करने वाले अल्टीनेटर की बेल्ट टूट गई, जिससे यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने मरम्मत कर एसी चालू कराया। ट्रेन में बैठे यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी हादसे के चलते एक मालगाड़ी को भुआ स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि बाद में ट्रेन को सतर्कता देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा
उरई। गोरखपुर से कोयम्बटूर के बीच रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन आठ अक्तूबर को गोरखपुर से संचालित होगी। जबकि कोयम्बटूर से 11 अक्तूबर को संचालित होगी। यह ट्रेन आठ नवंबर तक चलेगी। इसका झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed