फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cheated of Rs 1.38 lakh in the name of providing job

Jalaun News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.38 लाख रुपये ठगे

Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.38 lakh in the name of providing job
जालौन। खुद को अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी बताकर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन एक लाख 38 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी सौरभ सचान ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल पर अमेजॉन कंपनी में जॉब होने का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर जब उसने फोन किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि कंपनी में जॉब निकली हैं। कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए उसे कुछ धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन

विश्वास में आकर उसने उसके बताए गए नंबर पर एक लाख 38 हजार 360 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद कुछ दिन तो बात होती रही। उसने कागजी कार्यवाही पूरी होने पर ज्वाइनिंग की बात कही, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका नंबर स्विच ऑफ आने लगा। उसने संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात बनी। तब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed