फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chaudhary family, having two flags, is empty-handed

दो झंडे लगाकर भी खाली हाथ रहा चौधरी परिवार

Sun, 12 Mar 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sun, 12 Mar 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary family, having two flags, is empty-handed
श्याम सुंदर। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। सालों से जिले की राजनीति में दखल रखने वाले चौधरी परिवार के हाथ इस विधानसभा चुनाव में भी खाली ही रहे। इंदिरा गांधी के जमाने में जिले को सांसद देने वाले इस चौधरी परिवार में इस बार भी विधानसभा चुनाव के ऐन वक्त पर एक ही मकान में दो दलों के अलग-अलग झंडे भी नजर आए थे। चौधरी श्याम सुंदर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। उन पर कालपी और माधौगढ़ से कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी थी। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस दूसरे नहीं बल्कि तीसरे स्थान पर रही। इससे पार्टी की हार पर होने वाली समीक्षा में चौधरी श्यामसुंदर की अध्यक्षी पर सवाल उठेंगे। चौधरी का कहना है कि उनके और संगठन की ओर से उम्मीदवारों को जिताने का हर संभव प्रयास किया गया। अब हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


श्यामसुंदर के भतीजे विजय चौधरी इस बार बसपा के टिकट पर उरई की सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में थे। इससे पहले विजय पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं 2014 में विजय लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। विजय की हार का सिलसिला विधानसभा चुनाव में भी खत्म नहीं हुआ। ऐन वक्त पर बसपा प्रत्याशी अजय पंकज का टिकट काटकर चुनाव मैदान में उतरे विजय चौधरी इस चुनाव में भी तीसरे नंबर पर रहे। वर्तमान में विजय की मां गिरिजादेवी पालिकाध्यक्ष है। लगातार मिल रही हार से परिवार की पालिकाध्यक्षी की कुर्सी भी हिल उठी है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में पालिका चुनाव में परिवार का कौन सदस्य किस दल से चुनाव मैदान में उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed