फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   charge of booth capturing organically, stressful situation

चुर्खी में बूथ कैप्चरिंग के आरोप पर बवाल स्थिति तनावपूर्ण

Fri, 30 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 30 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
charge of booth capturing organically, stressful situation

अतिसंवेदनशील चुर्खी जिला पंचायत सीट के जीतामऊ गांव में गुरुवार को मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। मतदान केंद्र पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य व उनके आधा दर्जन साथियों पर ग्रामीणों ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य व उनके साथियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


महिलाओं ने मतपेटियों में पानी डालने का प्रयास किया। बवाल बढ़ने पर एएसपी, एडीएम, तीन क्षेत्रों के एसडीएम व आधा दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आए। निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही मतदान बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


बवाल के दौरान जिला पंचायत सदस्य व उनके साथियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उनको पीट कर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने उनके साथियों को ग्रामीणों से मुक्त करा दिया। जिला पंचायत सदस्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक आधा दर्जन साथियों के साथ क्षेत्र के जीतामऊ मतदान केंद्र पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर इन समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। इसे लेकर गांव की महिलाओं ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष द्वारा धक्का मुक्की कर दी गई।

इसके बाद महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और उन्होंने बाल्टियों में पानी भरकर मतपेटिकाओं में डालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। ग्रामीणों ने प्रत्याशी के समर्थक और जिला पंचायत सदस्य व उनके साथियों को घेर लिया और बंधक बनाकर जमकर मारपीट की व एक कमरे में बंद कर दिया।

बवाल की सूचना पाकर एएसपी शकील अहमद, एडीएम आनंद कुमार, उरई एसडीएम एबी सिंह, कोंच एसडीएम संजय कुमार, जालौन एसडीएम प्रेमचंद्र यादव, सीओ जालौन महेंद्र सिंह व करीब आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने स्थिति संभालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे।

नतीजतन निर्धारित समय से 15 मिनट पहले मतदान बंद कराना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम को उनके साथियों को पुलिस ने एक घर से मुक्त कराया। हालांकि अभी जिला पंचायत सदस्य लापता हैं।


उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बवाल के दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य व उनके समर्थकों की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed