फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chairman upset after seeing the register of Kanha Gaushala of Konch

Jalaun News: कोंच की कान्हा गोशाला के रजिस्टर देख बिफरे चेयरमैन

Tue, 26 Sep 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chairman upset after seeing the register of Kanha Gaushala of Konch
कोंच। एनजीटी टीम के चेयरमैन ने मंगलवार को कोंच स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेख व्यवस्थित न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधितों को फटकारते हुए हिसाब-किताब ठीक करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एनजीटी टीम के चेयरमैन डॉ. एसबीएस राठौर ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंश रजिस्टर, भूसा चारा, सुपुर्दगी, स्वास्थ्य आदि रजिस्टर के अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने गोशाला के रजिस्टर तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मृतक और बीमार मवेशियों का ठीक ठीक लेखा-जोखा नहीं मिलने पर भी संबंधितों को फटकारा। इस दौरान ईओ पवन किशोर मौर्या, नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आरआई सुनील कुमार, राजा गुप्ता, भीमू आदि मौजूद रहे। ग्राम कौशलपुर, सुनायां, नरी, जमरोही कलां, पिंडारी आदि गांवों की गोशालाओं की हालत ठीक नहीं मिली। जमरोही कलां की गोशाला में घुटनों तक पानी भरा मिला जिसमें गोवंश खड़े थे। गोशाला का दशा देख टीम के चेयरमैन ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खाते से जो भी पैसा फर्जी तरीके से निकाला गया उस पर भी कार्रवाई की बात कही। गोशाला के रजिस्टर में मेंटीनेंस भी ठीक ढंग से नहीं मिले। जिस पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार व सचिव शिल्पी राजपूत को फटकारा। इस दौरान बीडीओ प्रतिभा शाल्या, एडीओ पंचायत नरेश दुबे, सचिव पवन तिवारी, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed