फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Central government team visited the services in the district hospital

Jalaun News: केंद्र सरकार की टीम ने जिला अस्पताल में देखी सेवाएं

Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Central government team visited the services in the district hospital
उरई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आई तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। तीन दिवसीय दौरे पर आई टीम ने जिला अस्पताल में संचालित कुष्ठ, टीबी, मानसिक और वेक्टर बोर्न डिजीज संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम की रिसर्च ऑफिसर डीएन गर्ग, सलाहकार आशीष वाजपेयी और तकनीकी अधिकारी हेमंत नेगी की अगुवाई में आई टीम ने सबसे पहले सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय से मुलाकात की। टीम ने उनसे ओपीडी में मरीजों की संख्या और चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। सीएमएस ने कार्डियोलॉजिस्ट समेत फिजीशियन और अन्य चिकित्सकों की कमी बताई। इसके बाद पैथोलॉजी जाकर जांचों के बारे में भी स्टाफ से जानकारी ली। मौके पर पैथोलॉजिस्ट नहीं मिले। इसके बाद बी ब्लॉक स्थित मनकक्ष जाकर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अर्चना विश्वास से मानसिक रोगियों के इलाज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने का मामला भी सामने आया। उन्होंने काउंसलिंग किए जा रहे मरीजों का ब्योरा मांगा औ फील्ड विजिट की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकार डॉ. डीके भिटौरिया और एसीएमओ व नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न डिजीज डॉ. वीरेंद्र सिंह से बीमारी से संबंधित ब्योरा लिया। टीम के प्रमुख डीएन गर्ग ने बताया कि वह यूपी और उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देख कर रिपोर्ट शासन को देंगे। उन्होंने बताया कि उनके निरीक्षण का उद्देश्य कुष्ठ, टीबी, मानसिक और वेक्टर बोर्न डिजीज संबंधी बीमारियों के इलाज, जांच में एकरूपता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed