फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Celebrating on becoming swantrdev Minister

स्वतंत्रदेव के मंत्री बनने पर जश्न

Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Celebrating on becoming swantrdev Minister
मिठाई बांटते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को मंत्री बनाए जाने पर कालपी में समर्थकों ने जश्न मनाया। उधर, योगी के सीएम बनने पर समर्थकों ने रविवार को जुलूस निकाला। जगह-जगह मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने योगी, योगी के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


कालपी संवाददाता के अनुसार जैसे ही भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के यूपी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की घोषणा हुई, उनकी कर्म भूमि कालपी में समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओें में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर न सिर्फ डांस किया, बल्कि, जगह-जगह मिठाइयां बांटी। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय खन्ना, बीजेपी नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, कल्लू ठाकुर, मुन्ना चौधरी, बाबू सिंह यादव, गपोले सिंह उदित नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, रविवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई के नेताओं ने विजय जुलूस निकाला। ढोल नगाड़ों की धुन पर जुलूस की शक्ल में निकले समर्थक झूमते नजर आए। इस दौरान कुछ  समर्थकों ने अबीर गुलाल भी उड़ाया और यूपी में योगीराज के नारे लगाए। इस दौरान वाहिनी के मंडल सह प्रभारी ब्रजबिहारी गुप्त, राजा सिंह सेंगर, ब्रजेश कोबरा, विपिन वर्मा, रामदीप मिश्रा, जितेंद्र बुंदेला, मोहित ठाकुर, उमेश राजपूत, अजय राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी ने भी योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया। इंद्रपाल सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, उरई में भी जश्न का माहौल रहा। गांधी चबूतरे पर अध्यक्ष उदयन पालीवाल, किशोरी बापू, भगवती शरण,रविंद्र, गुरुप्रसाद, अक्षय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, नागेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिवा सोनी, शैलेंद्र पांडे, अमित निरंजन, राजेंद्र पुर, अभय द्विवेदी आदि ने मिठाई बांटी।हिन्दू जागरण मंच ने भी खुशी जताई। शिवराम त्रिपाठी, जीतू सिंह, अमित याज्ञिक, मुलायम सिंह, राजा भैया मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed