फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CCTV cameras will be installed for the security of the city: Neha

नगर की सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे: नेहा

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed for the security of the city: Neha
जालौन। नगर को सुरक्षित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके अलावा महिला पुलिस चौकी के लिए जमीन देने संबंधी प्रस्ताव नगर पालिका में पास हुए। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के बाद पहली बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल की अध्यक्षता एवं ईओ सीमा तोमर की उपस्थिति में किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई बैठक में सर्वप्रथम बोर्ड के सदस्यों को पालिकाध्यक्ष ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया और परिचय प्राप्त किया। इसके बाद लेखाकार अनिल कुशवाहा ने प्रस्ताव पटल पर रखे। जिनमें प्रमुख प्रस्ताव रहा कि सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सीसीटीवी कैमरों से नगर की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा नगर में महिला पुलिस चौकी खोली जानी है। महिला पुलिस चौकी के लिए छत्रसाल इंटर कॉलेज के बगल में गाटा संख्या 240 में जगह उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं, सदस्यों ने भी वार्ड की विभिन्न समस्याओं के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। पटल पर कुल सात प्रस्ताव रखे गए जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, सभासद मनुराज तिवारी, कफील कुरैशी, शीला देवी, निधि यादव, रिजवाना, मीनू सोनी, ईलू मेंबर, अन्नू शर्मा, ललित शुक्ला, नरसिंह यादव, रुकसाना, इकरार राईन, हर्षित श्रीवास्तव, रमाकांत, विक्की श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed