{"_id":"6956d6ecfde3de12130119d1","slug":"case-filed-against-seven-people-including-husband-and-wife-in-eight-year-old-case-orai-news-c-224-1-ori1005-138706-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आठ साल पुराने मामले में पति-पत्नी समेत सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आठ साल पुराने मामले में पति-पत्नी समेत सात पर मुकदमा
विज्ञापन
उरई। आठ वर्ष पहले युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी व पुत्र सहित छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुइयां गांव निवासी अपर्णा राजपूत ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें बताया कि 14 जून 2017 की सुबह करीब छह बजे उसके चचिया ससुर ने उसके पिता को सूचना दी कि उनके दामाद शिवाकांत राजपूत घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर वह पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंची जहां उसके पति शिवाकांत राजपूत सिर के पीछे गंभीर चोटों के साथ अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद लंबे समय तक उनका इलाज चलता रहा।
पीड़िता के अनुसार 28 मई 2025 को पति के स्वस्थ होने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 जून 2017 को गांव के ही सुदर्शन राजपूत उन्हें यह कहकर बाइक से ले गए थे कि आदित्य की तबीयत खराब है और उरई चलना है। रास्ते में सुदर्शन उन्हें उरई स्थित फैक्टरी एरिया की ओर ले गया और झाड़ियों के पास बाइक रोक दी। जहां पहले से मौजूद आदित्य, रामकुमार, सतीश और करन सिंह राजपूत ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सरिया की रॉड और डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जमीन उसके बाबा रामप्रकाश से अपने नाम करा ली है और जमीन के लालच में पूरे परिवार को मरवाने की साजिश रची जा रही है।
कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने कुइयां गांव निवासी रामकुमार, किरण देवी, आदित्य कुमार और करन सिंह राजपूत, आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी सुदर्शन राजपूत, कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी सतीश राजपूत तथा एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। जांच की जा रही है।