फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Carelessness should not be taken in special communicable disease campaign

Jalaun News: विशेष संचारी रोग अभियान में न बरती जाए लापरवाही

Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Carelessness should not be taken in special communicable disease campaign
उरई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण न कराने वालों की संख्या ज्यादा है। उस क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी जाकर टीकाकरण न कराने के नुकसान बताएं और समझाकर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने परिवार कल्याण, मातृ, बाल, नवजात व किशोर स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक की भी समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि संचारी रोगों सहित स्वास्थ्य के अन्य मुद्दों पर जनसमुदाय में व्यवहार परिवर्तन के लिए छोटे-छोटे वीडियो बनाएं और उन्हें जनसमुदाय में प्रसारित करें, क्योंकि लोग जो चीजें देखते हैं उनका पालन वह ज्यादा आसानी से करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की जूम मीटिंग कर प्रशिक्षण और इसका नियमित रूप से फॉलोअप करें। उन्होंने एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा, सीएमएस प्रशांत निरंजन, बीएसए चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed