फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car rams into truck from behind, woman killed, five injured

Jalaun Accident News: ट्रक में पीछे से घुसी कार, महिला की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car rams into truck from behind, woman killed, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आगे जा रहे जा रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रके में घुस गई। हादसे में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के घिरौर थाना क्षेत्र के भैजपुर निवासी प्रबल कुमार कोंच स्थित सोलर प्लांट में तैनात हैं। दो दिन पहले अपने साथी कर्मचारी कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी मालवीय (30) के साथ परिवार सहित दो दिन पहले खाटू श्याम गए थे। शनिवार की रात सभी लोग कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कोंच लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे के किमी. संख्या 207 के पास पहुंची, आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे कार ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार प्रबल कुमार व उनकी पत्नी प्रियंका देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार सवार रक्षा मालवीय (26) समेत बच्चे रानी (10) व रक्षित (8) भी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। वहीं सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सीओ रविंद्र गौतम का कहना है कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर नहीं थम रही हादसों की संख्या
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर पड़े गड्ढे हैं। जिनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अक्सर रात के समय होने के वाली दुर्घटनाओं में वाहन चालक अचानक से सामने आए गड्ढों को देखकर ब्रेक लगा देते हैं। जिससे अक्सर पीछे चलने वाले तेज रफ्तार वाहन गति को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और दुर्घटना हो जाती है। बीती 26 जून को आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक भिड़ गया था। जिसमें ट्रक सवार जनपद मैनपुरी मनोज की मृत्यु हो गई थी। 16 जून को इसी प्रकार के एक अन्य हादसे में ट्रक चालक ऋषि व हेल्पर लवकुश की मौत हुई थी। 7 जून को भी आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे डंपर की भिडंत हुई थी। जिसमें डंपर चालक रमेश की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed