{"_id":"58f658de4f1c1ba346471a10","slug":"car-collision-with-pol-death-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई कार, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई कार, चालक की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। सड़क पर अन्ना जानवरों के बैठने की वजह से कार चालक ने स्टेयरिंग काटी तो अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार चार बाराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल लाया गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कालपी कोतवाली के मुहल्ला दमदमा से सोमवार की रात बारात लेकर कार चालक सालिम अंसारी (35) पुत्र नूर मोहम्म्द उरई के गेस्ट हाउस सरकार पैलेस आ रहा था। रात करीब नौ बजे जब कार उरई कोतवाली के राहिया गांव के पास सड़क पर बैठी गायाें को बचाने के चक्कर में सालिम ने तेजरफ्तार कार मोड़ दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इससे कार में बैठे लोगाें में चीखपुकार मच गई। चालक सालिम गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे से आ रहे अन्य बारातियाें ने जब देखा तो वह चार अन्य घायलाें को लेकर पहले नजदीक के अस्पताल फिर कानपुर रवाना हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फिलहाल घायलों के नाम पते अभी नहीं मिल सके। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे से लेकर चौराहों तक अन्ना जानवरों का खौफ
अन्ना जानवर जनपद के लिए नासूर बनते जा रहे हैं। खेतों में फसलें खराब करने के अलावा इनका झुंड अक्सर हाईवे और शहर के प्रमुख चौराहों पर बैठा रहता है। इसकी वजह से भी सड़क हादसे हो रहे हैं। जनपद में करीब 2 लाख अन्ना जानवर हैं।
विज्ञापन