फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car collides with divider due to tire burst

टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार

Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Car collides with divider due to tire burst
कदौरा। महाराष्ट्र से आजमगढ़ जा रहे लोगों की कार शनिवार सुबह शहादतपुर गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसे कार सवार युवक मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद थाना पुलिस ने उन्हें दूसरे वाहन से आजमगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे के समीप शहादतपुर गांव के नजदीक अचानक एक कार का अगला टायर फट गया और कार डिवाइडर में टकरा गई। जिससे कार सवार राहुल (24), लक्ष्मी देवी (48), ममता (18), राजा (10), अक्कू (7) व चालक मानवेंद्र (30) फंस गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व राहगीर दौड़े और लोगों को तुरंत कार से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राहुल ने बताया कि हम लोग महाराष्ट्र में रहते है, लॉकडाउन के कारण अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त लोगों को दूसरे वाहन से उनके घर भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed