फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car collided with DCM, driver killed, friend injured

कार डीसीएम की भिंडत में कार चालक की मौत, साथी घायल

Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car collided with DCM, driver killed, friend injured
उरई। कालपी रोड पर एक कार और डीसीएम की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। दोस्त घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर चौरसी निवासी रणवीर सिंह का पुत्र सिद्धार्थ (24) कार से अपने दोस्त पटेल नगर निवासी शिवम के साथ रविवार रात संकटमोचन स्थित ढाबे के पास गया था। लौटते समय कालपी रोड पर एक कार शोरूम के पास कार और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। कार सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन कार चालक सिद्धार्थ को लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शिवम का इलाज हो रहा है। परिजनों ने बताया कि सिद्धार्थ चार बहनों में इकलौता भाई था। कार चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पिता रणवीर सिंह, मां सावित्री भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed