फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cable cut, signal broken, three trains including Pushpak affected

केबल कटा, सिग्नल टूटा, पुष्पक समेत तीन ट्रेनें प्रभावित

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cable cut, signal broken, three trains including Pushpak affected
उरई यार्ड में रात के वक्त जेसीबी मशीन काम करती - फोटो : ORAI
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई यार्ड में शनिवार की रात दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इससे सिग्नल फेल हो गए। इसके चलते लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस होम सिग्नल पर करीब पचास 50 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा इंदौर पटना भी एक घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन

उरई यार्ड में बिना अनुमति के रात में काम हो रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इससे शनिवार की रात 12:05 बजे से सिग्नल फेल हो गए। इसी बीच पुष्पक एक्सप्रेस सिग्नल न मिलने के कारण होम सिग्नल के पास रात 1:05 बजे से 1.55 बजे तक खड़ी रही। उधर इंदौर से पटना जाने वाली 09321 भी 1:18 बजे से 2:20 बजे तक एक घंटे से ज्यादा खड़ी रही। इसी बीच उरई स्पेशल मालगाड़ी को सतर्कता आदेश देकर मालगोदाम पर रोका गया। डिप्टी एसएस कुमार अंशुल की सूचना पर मौके पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 3:25 सिग्नल केबल ठीक की। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय सबरबाल का कहना है कि बिना अनुमति के जेसीबी से रात में काम हो रहा था। सिग्नल विभाग का कोई कर्मचारी वहां नहीं था। इसकी वजह से केबल कटी है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रामअवतार का कहना है कि अभी उनके पास लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। उरई निवासी एक यात्री ने गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी। जिससे उरई स्टेशन पर ट्रेन छह मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed