फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Buzz Dugdugi, Election on May 4, counting of votes on 13th

Jalaun News: बजी डुगडुगी, चार मई को चुनाव, 13 को मतगणना

Mon, 10 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Buzz Dugdugi, Election on May 4, counting of votes on 13th
चुनाव आयोग के अधिसूचना जारी होते ही जिले में बढ़ीं सरगर्मियां
विज्ञापन

जिले में चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत में होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जालौन जिले के सभी 11 निकायों में प्रथम चरण में चुनाव कराया जाएगा। प्रथम चरण में सभी निकायों में चार मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी की स्थिति बन गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिन जिलों में प्रथम चरण में चुनाव कराए जाने हैं वह पर 11 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी और 17 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 अप्रैल को अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर अधिकतर दल अपनी तैयारियों में जुटे थे। अभी तक किसी दल ने प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सभी दलों को अपने प्रत्याशियों का चयन करने से लेकर नामांकन करने का समय एक महज एक सप्ताह ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में
निकाय वार्ड कुल मतदाता
नपा उरई 34 1,74, 419
नपा जालौन 25 49273
नपा कोंच 25 52493
नपा कालपी 25 46658
नपं कोटरा 10 7615
नपं एट 12 15181
नपं नदीगांव 10 7112
नपं कदौरा 12 12706
नपं रामपुरा 11 11997
नपं माधौगढ़ 11 11701
नपं ऊमरी 10 7923
-----------------------------------------------------------------
फोटो संख्या-29- होर्डिग हटवाते पालिक के अधिकारी, कार्मचारी।
फोटो संख्या-30- कोटरा में होर्डिं हटाता नगर पंचायत काकर्मचारी।
संहिता लागू होते ही उतारे गए नेताओं के होर्डिंग
राजनैतिक दलों से जुड़े विज्ञापन हटवाने के लिए पालिका ने गठित की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई । नगर निकाय चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू होते ही शहरों में लगे नेताओं के होर्डिंग उतारने के लिए टीमें उतर पड़ीं। इन टीमों ने उरई, कोंच, कालपी, जालौन समेत सभी नगर निकायों से रात में ही होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए थे।
नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड पर लगे अधिकांश नेताओं के होर्डिंग उतार दिए गए। अन्य मार्गों पर भी प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम देर रात तक जारी रहा। पिछले दो महीने से शहर में चल रही विशेष राजनीतिक गतिविधियों की वजह से सड़कों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों की बाढ़ सी आ गई थी।

रविवार देर शाम को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही नगर पालिका ने कर्मचारियों की टीम गठित कर राजरीतिक दलों से जुड़े बैनर, पोस्टर उतारने का काम शुरू कर दिया। देर शाम आचार संहिता लागू होने की खबर आते ही इसमें तेजी बरती गई। देर रात तक शहर के सभी मार्गों से प्रचार सामग्री हटाई नहीं जा सकी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक शहर के सभी जगहों पर लगे होर्डिंग, बैनर हटवा दिए जाएंगे। जिन लोगों ने छत पर होर्डिंग लगाया है अगर वह खुद नहीं हटाते हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed