फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus operation started between Orai and Barsana

Jalaun News: उरई से बरसाना के बीच बस का संचालन शुरू

Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bus operation started between Orai and Barsana
उरई। उरई से (बरसाना) मथुरा के बीच नई बस सेवा का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। यह बस टहरौली (झांसी) से चलेगी और उरई होते हुए मथुरा जाएगी। यह बस एक तरफ से 459 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बस की समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। यह बस सेवा टहरौली बरसाना के नाम से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस टहरौली से सुबह सवा सात बजे चलकर उरई साढ़े नौ बजे आएगी। बस यहां पर आधा घंटा रुकने के बाद दस बजे रवाना होगी, फिर 10.25 बजे जालौन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टापेज के बाद साढ़े दस बजे चलकर साढ़े 11 बजे औरैया पहुंचेगी। औरैया में 15 मिनट रुकने के बाद सवा एक बजे इटावा पहुंचेगी। यहां भी इसका 15 मिनट का स्टापेज रहेगा। डेढ़ बजे इटावा से रवाना होकर साढ़े चार बजे आगरा पहुंचेगी। यहां आधा घंटे रुकेगी।
विज्ञापन

पांच बजे आगरा से रवाना होकर बस छह बजे मथुरा पहुंचेगी। यहां 15 मिनट रुकने के बाद सवा सात बजे बरसाना पहुंचेगी। जबकि बरसाना से सुबह छह बजे चलेगी। सात बजे मथुरा पहुंचेगी। 15 मिनट रुकने के बाद सवा आठ बजे आगरा आएगी। आगरा में आधा घंटा रुकने के बाद 8.45 बजे आगरा से चलकर 11.45 बजे इटावा पहुंचेगी। इटावा से 12 बजे चलकर डेढ़ बजे औरैया आएगी। 15 मिनट रुकने के बाद 2.35 बजे जालौन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद सवा तीन बजे उरई आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उरई से कार्यशाला में जाएगी। वहां पर बस का मेंटीनेंस देखा जाएगा। इसके बाद साढ़े छह बजे गुरसरायं पहुंचेगी। गुरसरायं में दस मिनट रुकने के बाद सात बजकर दस मिनट पर टहरौैली पहुंचेगी और वहीं पर रात्रि विश्राम करेगी। प्रभारी एआरएम रामजी तिवारी ने बताया कि वैसे तो मथुरा के लिए तीन बसें संचालित हो रही है लेकिन बरसाना के लिए यह पहली बस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed