फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus base will be equipped with state-of-the-art facilities, work started

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस अड्डा, काम शुरू

Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bus base will be equipped with state-of-the-art facilities, work started
ोच बस स्टैंड पर भूमि पूजन के मौके पर संबोधित करते सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा - फोटो : ORAI
उरई। लंबे अरसे से चले आ रही राज्य सड़क परिवहन निगम के कोंच नाका स्थित बस अड्डे के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य के शुभारंभ के लिए भूमि पूजन सांसद भानुप्रताप वर्मा व एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने किया। बस अड्डे का अब पूरी तरह से कायाकल्प होगा। 5.79 करोड़ की लागत से बस अड्डे को वातानुकूलित बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि नया बस अड्डा सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह बस अड्डा बनने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। वह इसके लिए शासन स्तर पर पैरवी कर रहे थे। शासन से बजट भी आवंटित हो गया है। अब काम तेजी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस बस अड्डे का सुंदरीकरण 5.79 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। अब यहां पर एलईडी के माध्यम से यात्रियों को बसों की आवाजाही की जानकारी मिलेगी। आरामदायक कुर्सियां रखी जाएंगी। फूड रेस्टोंरेंट भी बनेंगे, ताकि खानपान की सामग्री मिल सके। एक साल के अंदर यहां काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। जल्द ही नवीन बस अड्डे का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। जिले के विकास में जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र बना जी, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, एआरएम रोडवेज केशरी नंदन चौधरी, दिलीप दुबे, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, डा. गिरीश चतुर्वेदी, शंाति स्वरूप माहेश्वरी, अलीम, अकरम समेत कई नेता व अफसर मौजूद रहे। संचालन रियाजुल हक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed