{"_id":"a3fbc1bb42c0f4a4c64c57eb5175c678","slug":"bundelkhand-talent-the-opportunity-to-get-movies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को फिल्मों में मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को फिल्मों में मिलेगा मौका
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अब बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को भी फिल्मों व एलबम में काम
विज्ञापन
करने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए युवाओं को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके
बाद उन्हें ऑडिशन के लिए मुंबई भेजा जाएगा। शुक्रवार को जेल रोड स्थित
वाईएस फिल्म प्रोडक्शन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णुपाल सिंह ने दीप
प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान टीवी सीरियल
एक्टर राजा खान ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है, उन्हें मौका देकर निखारने की। अभिनय व संगीत के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं कोे मंच देने का काम बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में अब किया जाएगा। सिंगर व लेखक करूणेभव सिंह ने बताया कि जिले में फिल्मी गानों का एलबम बनाया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड के ही युवाओं को शामिल
किया जाएगा। इसके बाद फिल्म का भी निर्माण होगा, जिसमें केवल बुंदेलखंड के युवाओं को ही मौका दिया जाएगा। इसके लिए पहले युवक व युवतियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए मुंबई भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संजय प्रधान, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, मदन कुशवाहा, कुशवेंद्र कुशवाहा, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।