फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulldozer will run on encroachment in Jagammanpur market

Jalaun News: जगम्मनपुर बाजार में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 20 Dec 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on encroachment in Jagammanpur market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर से बीच बाजार होते हुए स्टेट हाइवे का निर्माण होना है। जहां मुख्य बाजार से निकले रोड पर अतिक्रमण फैला है। अतिक्रमण से बाजार से भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती हैं। जाम तक की स्थिति रहती है।सड़क की सीमा के अंदर बनी दुकानें तथा दुकानों के बाहर रखा सामान व दुकान के बाहर रखे सामान की वजह से वाहनों को निकलने में आये दिन परेशानी होती हैं। इस अतिक्रमण को लेकर कुछ माह पहले दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमे पुलिस ने भी कानूनी कार्यवाही की थी। अगर ऐसे ही हालात रहे तो स्टेट हाइवे के निर्माण में काफी परेशानी हो सकती हैं। शासन द्वारा स्वीकृत स्टेट हाइवे का निर्माण एट से लेकर जगम्मनपुर होते हुए भीखेपुर तक किया जा रहा हैं ऐसे में जगम्मनपुर से हाइवे को गुजरना सबसे बड़ी परेशानी साबित हो सकती हैं। बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क वर्तमान में काफी सकरी हैं। सड़क के दोनों तरफ बनी दुकानें तथा उनके द्वारा सड़क पर किए जाने वाला अतिक्रमण इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। इस बाबत पीडब्लूडी के जेई पुनीत विश्वकर्मा का कहना है कि काम शुरू होने से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed