फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSc student death due to collision of pickup

पिकप की टक्कर से बीएससी छात्र की मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSc student death due to collision of pickup
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बीएससी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक में सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव सिहारी चैलापुर निवासी अश्वनी कुमार (22) पुत्र अशोक कुमार शहर कोतवाली के गांव बरहा स्थित लल्ला सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे परीक्षा देकर बाइक से वापस उरई की ओर आ रहा था। उरई-कोंच मार्ग स्थित बरहा पुलिया के पास उरई की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोर्ट आइं। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में पड़े प्रवेश पत्र से छात्र की पहचान कर परिजनाें को सूचना दी। साथ शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजन बदहवास हालत में मेडिकल कालेज पहुंचे और रोने बिलखने लगे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी पिकप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने फार्मासिस्ट को रौंदा
माधौगढ़। बाइक से घर लौट रहे फार्मासिस्ट को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माधौगढ़ कस्बे के निवासी दौलतराम (50) पुत्र रामचरण कस्बे के ही पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से जालौन से घर लौट रहे थे। कस्बे के स्टेट बैंक के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें राैंद दिया। वे हेलमेट लगाए थे, लेकिन टक्कर लगने से छिटककर दूर जा गिरा। उनकी कमर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया। उनकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


कुएं गिरकर युवक की मौत
जालौन। कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सहाव गांव निवासी दिलीप दीक्षित (34) पुत्र रामकुमार शनिवार की देर रात गांव में ही स्थित कुएं में गिर गया। जब तक लोगों ने उनको बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed